भारत सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से “सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)” भी एक महत्वपूर्ण योजना है । यह योजना विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा, विवाह और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi overview:
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत ही एक योजना है। इस योजना के तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की बालिकाओं के माता पिता उनका अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के द्वारा खोले गए अकाउंट को बालिकाओं के 21 वर्ष होने तक या 18 वर्ष के बाद उनकी शादी होने तक चलाया जा सकता है। इस लेख में योजना से जुड़ी लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, इसलिए लेख को अंत तक पढ़ें।
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi (Short Info.)FAST JOBS ALERT (www.fastjobsalert.com) |
|
---|---|
Scheme Name | Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana |
Implementing State | Central Govt. Scheme |
Launch Date | January 2015 |
Launch Person | PM Narendra Modi |
Beneficiaries | 10 years old girl child |
Account Opening Amount | 250/- |
Application | Online/Offline |
Investment Amount | 250 to 1.5 Lakh Yearly |
Interest Rate | Minimum 8% per year |
Maturity Period | 18 – 21 years |
Official Website | nsiindia.gov.in |
Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई 10 वर्ष से कम की बालिकाओं के लिए एक छोटी बचत योजना है, जिसे “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता न्यूनतम 250 रुपए से खोल सकते हैं और नियमित रूप से पैसे जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के परिपक्वता पर बालिकाओं के माता-पिता बेटी की शिक्षा, विवाह और अन्य जरूरतों के लिए जमा राशि का उपयोग कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थी
सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लिए है। इस योजना से जुडने के लिए आवेदक का भारत का निवासी होना आवश्यक है। इस योजना से अभिभावक को अपनी बालिकाओं की शादी, शिक्षा और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता मिलती है, इसके अलावा माता-पिता को भी इस योजना से कई सारे लाभ जैसे आय-कर में छूट, ज्यादा ब्याज दर इत्यादि फायदे मिलते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
- उच्च ब्याज दर: सुकन्या समृद्धि योजना निवेश में मिलने वाले ब्याज पर सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधन किया जाता है, लेकिन “केन्द्रीय बजट 2023” के अनुसार 8% प्रति वर्ष निर्धारित ब्याज दर है। इस योजना के तहत जमा राशि पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। योजना के द्वारा मिलने वाला ब्याज दर में समय-समय पर बदलाव होता रहता है इसलिए निवेश से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाईट से मिलने वाले ब्याज दर को जरूर जांच लें।
- कर लाभ: इस योजना के द्वारा जमा की गई राशि, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत कर छूट प्राप्त होती है।
- लंबी अवधि का निवेश: सुकन्या समृद्धि योजना के द्वारा खोले गए अकाउंट को बालिकाओं के 21 वर्ष होने तक या 18 वर्ष के बाद उनकी शादी तक चालू रखना होता है, जिससे निवेशकों को लंबे समय तक एक अच्छा रिटर्न परिपक्वता पर मिलता है।
- बेटी के भविष्य की सुरक्षा: यह योजना बेटी की शिक्षा और विवाह जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए वित्तीय और आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- आसान आवेदन प्रक्रिया: इस योजना में आवेदन करना बहुत आसान है और इसे बैंक या डाकघर के माध्यम से खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को कभी भी भारत के किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।
Note: अपनी Age और Marks (%) Age Calculator & Marks(%) Calculator की सहायता से चेक करें।
Sukanya Samriddhi Yojana Age Limit: सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता
Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana अकाउंट खोलने के लिए अभिभावक का भारत का नागरिक होना आवश्यक है । सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खोलने के लिए बेटी की आयु कम से कम 10 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट केवल बालिकाओं के लिए खोल सकते हैं। एक बेटी के लिए केवल एक ही अकाउंट खोल जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार के अभिभावक या माता-पिता अधिकतम दो बेटियों के लिए इस योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। हालांकि, जुड़वां बच्चों के मामले में तीसरे बच्चे के लिए भी खाता खोला जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मैया सम्मान योजना की 3 महीने की किस्त 7500 रुपये एक साथ होली से पहले आने शुरू। तुरंत यहाँ से करें आवेदन।
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश-सीमा
- न्यूनतम जमा राशि: सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट न्यूनतम 250 रुपए से किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस से खोल सकते हैं और न्यूनतम 250 रुपये प्रति वर्ष जमा करना अनिवार्य है।
- अधिकतम जमा राशि: एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है।
- जमा की आवृत्ति: अभिभावक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर पैसे जमा कर सकता है। योजना में अकाउंट खोलने पर कम से कम 15 वर्ष तक 250 रुपये की न्यूनतम राशि जमा करना होता है, जिसके बाद परिपक्वता तक ब्याज मिलता रहता है।
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े नियम
- खाते की अवधि: इस योजना के तहत खाता 21 वर्ष की अवधि के लिए या 18 वर्ष के बाद बालिकाओं की शादी होने तक के लिए होता है।
- आंशिक निकासी: बेटी की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर शिक्षा के लिए अकाउंट से आंशिक निकासी की जा सकती है।
- खाते का स्थानांतरण: यदि परिवार के सदस्य किसी अन्य शहर या राज्य में स्थानांतरित होता है, तो खाते को एक डाकघर या बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- खाते की समाप्ति: बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर या बेटी के विवाह के बाद खाते को बंद किया जा सकता है और पूरी राशि निकाली जा सकती है।
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में जमा राशि पर ब्याज दर कितना मिलेगा?
सुकन्या समृद्धि योजना के द्वारा खोले गए अकाउंट में जमा राशि पर जो ब्याज भारत सरकार के द्वारा दिया जाता है, वह समय-समय पर अलग-अलग होता है। इस योजना के तहत पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को जो ब्याज मिला है वह निम्नलिखित है:-
अवधि | ब्याज दर (%) |
03/12/2014 – 31/03/2015 | 9.1 |
01/04/2015 – 31/03/2016 | 9.2 |
01/04/2016 – 30/09/2016 | 8.6 |
01/10/2016 – 31/03/2017 | 8.5 |
01/04/2017 – 30/06/2017 | 8.4 |
01/07/2017 – 31/12/2017 | 8.3 |
01/01/2018 – 30/09/2018 | 8.1 |
01/10/2018 – 30/06/2019 | 8.5 |
01/07/2019 – 31/03/2020 | 8.4 |
01/04/2020 – 31/03/2023 | 7.6 |
01/04/2023 – 31/12/2023 | 8.0 |
01/01/2024 – 31/03/2025 | 8.2 |
Sukanya Samriddhi Yojana Form: सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें?
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। अगर आप इस योजना के तहत अपनी बालिकाओं का अकाउंट खोलने चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप इस योजना के तहत खाता खोल सकते हैं:
- दस्तावेज तैयार करें:
-
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता या अभिभावक का पहचान प्रमाण
- स्थानीय प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नजदीकी डाकघर या बैंक जाएं: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए आप किसी भी अधिकृत डाकघर या बैंक में जा सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म भरें: वहां आपको सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म दिया जाएगा। इसे सही तरीके से सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज के साथ भरें।
- प्रारंभिक जमा राशि जमा करें: आवेदन फॉर्म जमा करते समय न्यूनतम राशि 250 रुपये जमा करना आवश्यक है।
- खाता संख्या प्राप्त करें: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता संख्या और पासबुक प्राप्त होगा।
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi Important Links: महत्वपूर्ण लिंक्स
Download Application Form | Click Here |
Download Transfer Account Form | Click Here |
Official Website | SSY Official Website |
Join our Social Network | Telegram | WhatsApp Group | WhatsApp Channel |
Tools | Age Calculator | Marks Calculator |
निष्कर्ष
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भारत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है। यह न केवल बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि माता-पिता आय-कर लाभ और उच्च ब्याज दर का लाभ भी देती है। यदि आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी डाकघर या बैंक से संपर्क कर सकते हैं। बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए इस योजना का लाभ उठाएं। सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से आप न केवल अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। इसलिए इस योजना का लाभ उठाएं और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प को साकार करें।